Latehar News: 500 जरूरतमंदों के बीच कंबल व वस्त्र वितरित
लातेहार, अक्टूबर 8 -- अमझरिया में सेवा और आध्यात्मिक कार्यक्रम Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। अमझरिया में आठ दिवसीय बाबा नाम केवलम् कीर्तन के समापन के बाद आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से जरूरतमंदों के बीच 500 से अधिक कंबल एवं वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान सभी नारायणों को भोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत का डिजिटल प्रवचन उपस्थित लोगों को सुनाया गया। आचार्य मंत्रजपानंद अवधूत ने कहा कि अमझरिया का कीर्तन नगर आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर 1970 को सद्गुरु श्री आनंदमूर्ति जी ने अमझरिया में अष्टाक्षरी महामंत्र बाबा नाम केवलम् का प्रवर्तन किया था। उन्होंने कहा कि यह मंत्र सार्वभौमिक प्रेम, एकता और आनंद का संदेश देता है तथा जाति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.