Latehar News: 5 अगस्त को होगी जब्त बालू की नीलामी: डीएमओ
लातेहार, जुलाई 24 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के गारू प्रखंड के रामसैला तथा बालूमाथ प्रखंड के मकईयाटांड़ में जब्त बालू की नीलामी 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिला खनन विभाग द्वारा झारखंड लघु खनिज समादाय नियमावली, 2004 (यथा संशोधित) के नियम 54(ए) के तहत यह नीलामी समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी। यह भी पढ़ें- खनिज भंडारण लाइसेंस में तीन श्रेणियों में लगेगा टैक्सनीलामी की प्रक्रिया डीएमओ नदीम शफी ने बताया कि गारू थाना क्षेत्र के रामसैला में जब्त लगभग 12 हजार घनफीट बालू की आरक्षित कीमत 1 लाख 53 हजार 600 रुपये निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रतिभूति राशि 15 हजार 360 रुपये रखी गई है। वहीं, बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकईयाटांड़ में लगभग 42 हजार घनफीट बालू की आरक्षित कीमत 5 लाख 37 हजार 600 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.