लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में रसोई गैस की बुकिंग अब तक 45 दिन में होने से लोगो को काफी दिक्कत हो रही है। खाना- नाश्ता बनाने में वैकल्पिक ईंधन की व्यवस्था उन्हें करनी पड़ रही है।रंजीत कुमार, सुबोध कुमार,पंकज आदि कई लोगो ने बताया कि रसोई गैस 25 से 30 दिन में खत्म हो जा रहा है। गैस लेने के 45 दिन पूरा होने पर ही बुकिंग हो पा रही है। गैस बुकिंग होने के आठ - दस दिन देर से गैस आपूर्ति की जाती है। उन्होने सरकार से रसोई गैस बुकिंग की अवधि कम करने की मांग की है। ताकि लोगो को परेशानी नही हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...