लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान डीसी ने जिले के सभी नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची में अपना एवं परिवार के सदस्यों का नाम अनिवार्य रूप से जांचने तथा आवश्यकता होने पर समय रहते दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pakur News: पात्र मतदाता फॉर्म-06 व 08 09 अगस्त तक विशेष शिविर में भर सकेंगे फॉर्ममतदाता सूची का प्रकाशन डीसी ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची सभी मतदान केंद्रों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) कार्यालयों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,...