Latehar News: 310 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
लातेहार, जुलाई 10 -- Latehar News: महुआडांड़, बारियातू, प्रतिनिधि। उन्नति का पहिया के तहत प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 8 के 241 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा तैयार सूची के अनुसार 9 विद्यालयों के बच्चों को साइकिल दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महुआडांड़ मुखिया प्रमिला मिंज व अंबवाटोली मुखिया रोशनी कुजूर रहीं। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुष्पेंद्र कुशवाहा मौजूद रही। उधर बारियातू में प्रखंड कार्यालय परिसर में साइकल वितरण का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। साइकल वितरण का शुभारंभ बीडीओ अमित कुमार पासवान,प्रमुख उर्मिला देवी, जिप सदस्य रमेश राम ने सयुंक्त रूप से किया। बीपीओ बीरेंद्र भगत ने बताया कि एसटी,एससी,बीसी व अल्पसंख्यक के कुल 69 छात्र छात्राओं के बीच वितरण किया गया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.