Latehar News: 28 साल से छठ घाट समिति अध्यक्ष बन रहे पंकज
लातेहार, अक्टूबर 26 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आदर्शनगर नदी छठ घाट समिति के अध्यक्ष पंकज गुप्ता करीब 28 साल से लगातार बनते आ रहे हैं। छठ घाट पर बेहतर ढंग से व्यवस्था अध्यक्ष पंकज गुप्ता के द्वारा हमेशा की जाती रही है। इस वर्ष और बेहतर तरीके से छठ घाट पर व्रतियों के लिए व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष पंकज गुप्ता जुट गए हैं। वर्ष 1998 से पंकज गुप्ता छठ घाट समिति के अध्यक्ष बनते आ रहे हैं। हालांकि इधर कुछ सालों से उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहने में कुछ परेशानी भी उठानी पड़ रही है। यही वजह है कि पिछले साल छठ महा पर्व के पहले अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था,लेकिन जब नई समिति गठन के लिए बैठक हुई तो फिर श्रद्धालुओं ने इन्हें अध्यक्ष चुन लिया। यह भी पढ़ें- Latehar News: 11वीं बार सुरेंद्र सिंह बने सूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.