Latehar News: 27 मवेशी बरामद, तस्कर गिरफ्तार
लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ एसडीओ व डीएसपी कार्यालय के पीछे लंबे समय से अवैध गोकशी व मवेशियों की तस्करी किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में दो अलग-अलग स्थानों से कुल 27 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से गोकशी में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामग्री भी जब्त की है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महुआडांड़ थाना कांड संख्या 39/26 के तहत बीएनएस की धारा 292 व 3(5) तथा झारखंड पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की धारा 12(1) व 12(3) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में मारूफ अंसारी व उनकी पत्नी, यूसुफ अंसारी व उनकी पत्नी, युबेद अंसारी पिता मारूफ अंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.