लातेहार, अगस्त 1 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के विभिन्न जन वितरण प्रणाली के डीलरो के द्वारा अब तक 2640 कार्डधारियों को धोती -साड़ी और लूंगी का वितरण नहीं किया जा सका है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 66 जनवितरण प्रणाली के डीलरो को सरकार की ओर से 20169 कार्डधारियों को साड़ी धोती और लूंगी की आपूर्ति की गई थी,लेकिन अब तक 17829 कार्डधारियों को साड़ी धोती और लूंगी का वितरण किया गया है। एमओ सुमित कुमार तिवारी ने बताया कि डीलरो को शेष बचे उन कार्डधारियों को जल्द साड़ी धोती और लूंगी का वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...