Latehar News: 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का निर्देश, नहीं तो होगी कार्रवाई
लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। त्योहारों को देखते हुए नगर पंचायत ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी। कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर माइकिंग के जरिए आम सूचना प्रसारित कर अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। सूचना में कहा गया है कि शहर में कई जगहों पर ठेला-खोमचा लगाने और दुकानों के सामने सड़क किनारे व नालियों पर सामान रखने से आवागमन बाधित हो रहा है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर पंचायत ने दुकानदारों को निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर सड़क सुरक्षा और झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत सख्त, तीन पर प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.