Latehar News: 2 फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
लातेहार, अगस्त 4 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर कई दिनों से फिरार चले रहे लंबित स्थाई वारंटी को एस ड्राइव अभियान के तहत 2 फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया। चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने बताया की 2 लंबित वारंट कांड संख्या 41/25 स्व हुलास गंझु का नाबालिग पुत्र (बलथरवा, खलारी) और कांड संख्या 156/22 विजय उरांव पिता भोला उरांव (कुर्मी टोला, काली) को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है। जिसमे नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मे भेज दिया गया है। छापेमारी अभियान में पुअनि अजीत कुमार, संतदेव यादव, राकेश महतो और झारखण्ड पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.