Latehar News: 15 नवंबर को धूमधाम से मनेगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड के गुरितांड स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को बिरसा मुंडा स्मारक समिति की बैठक हुई। करमा मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से स्मारक समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें रंथू मुंडा को अध्यक्ष, सुखलाल मुंडा को उपाध्यक्ष, विनोद भगत को सचिव तथा गणेश मुंडा और रणवीर मुंडा को सह सचिव बनाया गया। वहीं, सुखदेव मुंडा को कोषाध्यक्ष तथा ललन मुंडा और प्रदीप मुंडा को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: धर्म सम्मेलन को लेकर रानेश्वर प्रखंड के गांवों में उत्साह, पारंपरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.