लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर महुआडांड़ पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। एसआई एमडी समशेर के नेतृत्व में कुरो मोड़ के समीप दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गयी। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की हिदायत दी। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के तहत क्षेत्र ...