Latehar News: 120 वाहन चालकों का ऑनलाइन कटा चालान, 1.12 लाख वसूला जुर्माना
लातेहार, नवम्बर 10 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान किया गया। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि लातेहार के धर्मपुर चौक स्थित सीसीटीवी कैमरे से 73 और चंदवा के इंदिरा चौक से 47 वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ा गया। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 1.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन चालान की प्रति सीधे वाहन मालिकों के मोबाइल पर भेजी जा रही है। यह प्रक्रिया पारदर्शी है। अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से पर्व-त्योहार के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.