Latehar News: 110 बिना हेलमेट चालकों का ऑनलाइन कटा चालान
लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया गया है। डीटीओ उमेश मंडल ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे तक सीसीटीवी कैमरों की मदद से 110 दोपहिया चालकों का ऑनलाइन चालान किया गया। चालान की प्रति सीधे संबंधित वाहन चालकों के मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार फुटेज की मॉनिटरिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.