Latehar News: 11वीं बार सुरेंद्र सिंह बने सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष
लातेहार, अक्टूबर 26 -- छठ पूजा की तैयारियों और समिति के पदाधिकारियों पर निर्णय Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति चाणक्यनगरी की बैठक चटनाही स्थित सामुदायिक भवन में रविवार की देर शाम संपन्न हुई। अध्यक्षता अधिवक्ता संजय कुमार ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। साथ ही इस वर्ष छठ पूजा के दौरान व्रतियों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में छठ घाट की साफ-सफाई, स्नानागार, तोरणद्वार, ध्वनि और प्रकाश की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान गंगा आरती भी आयोजित की जाएगी। पूजा की तैयारियों को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए पुरानी समिति को ही यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद सिंह को लगातार 11वीं बार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.