Latehar News: 10 दिन से रहस्यमय ढंग से युवक लापता
लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: बरवाडीह । बरवाडीह के अहिरपुरवा निवासी परमेश्वर राम के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार 10 दिन से लापता हो गए हैं। उसके लापता होने से घर के लोग काफी चिंतित हैं। युवक की मां शांतिया देवी ने बताया कि उसका बेटा सूरज 18 सितंबर की शाम मनिका लोहारी गांव ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसकी पत्नी अभी मायके में ही है। उन्होंने बताया कि जब उसके ससुराल में पता किया गया तो वहां उसे नहीं जाने की बात ससुराल के द्वारा बताई गई। इससे घर वालों की चिंता बढ़ गई। उसी समय से लापता सूरज की खोजबीन की जा रही है। इस संबंध में परिजनों ने बरवाडीह थाना पुलिस को सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.