Latehar News: 15 अगस्त को महुआडांड़ में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस
लातेहार, अगस्त 7 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम, शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर महुआडांड़ प्रखंड सभागार में एक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुण्डारी ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन संस्थानों में पूर्व से झंडोत्तोलन का समय निर्धारित है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रखंड परिसर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आवासीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.