Latehar News: हेरहंज पुलिस ने लापता महिला को सकुशल बरामद किया
लातेहार, अगस्त 16 -- Latehar News: हेरहंज, प्रतिनिधि। हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा गांव के दूधमटिया टोला से लापता 25 वर्षीय ममता कुमारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 रविवार को सकुशल बरामद कर लिया। ममता कुमारी, पिता अर्जुन भगत के लापता होने के संबंध में हेरहंज थाना कांड संख्या 22/26, 08 मार्च 2026 के तहत गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया था। महिला की तलाश को लेकर पुलिस लगातार छानबीन एवं आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने महिला को बरामद कर विधिवत घर वापसी सुनिश्चित कराई। महिला के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए लातेहार पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.