लातेहार, सितम्बर 9 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के धाधू पंचायत के हेमपुर गांव स्थित अखरा के समीप बुधवार को युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी शामिल हुईं। इस दौरान युवाओं ने बताया कि हेमपुर क्षेत्र में एक भी उपयुक्त खेल मैदान नहीं है। इससे खेल अभ्यास करने में काफी परेशानी होती है। युवाओं ने कहा कि जिले में होमगार्ड की बहाली निकली है,लेकिन मैदान के अभाव में वे शारीरिक तैयारी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गांव में स्थायी खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की। जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए फुटबॉल सेट, खेल पोशाक और एक फुटबॉल भी प्रदान किया।मौके पर विक्रांत सिंह, म...