लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ छठ पूजा के अवसर पर हेमपुर अखरा में लगने वाले पारंपरिक मेला जतरा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मेला जतरा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन एवं विस्तार किया गया। इसमें जीतराम गंझू को अध्यक्ष, धनेश्वर ठाकुर को सचिव और जयराम गंझू को कोषाध्यक्ष चुना गया।कमेटी में प्रकाश यादव, संतोष यादव,मनोज ठाकुर और बबलू ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संजय उरांव को उपसचिव,सच्चू यादव को उपकोषाध्यक्ष तथा प्रकाश यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा करम गंझू ,नरेश भोगता,बनारस उरांव, दिलेश्वर गोप,दिलेश्वर गंझू,नरेश गंझू,महेंद्र ठाकुर,भूखल गंझू,टीपू गंझू,राजकुमार यादव,बीरू यादव, रामकुमार यादव,दशरथ भोगता और जगन्नाथ गंझू को संरक्षक मंडल म...