Latehar News: हृदयगति रुकने से युवक की मौत
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। बेतला के गड़ियारी टोला वासी मनबहाल सिंह के 19 वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह की शुक्रवार को अचानक हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। इसबारे में मृतक के पिता मनबहाल ने बताया कि राजकुमार ने एकाएक तेज बुखार से पीड़ित और माथा में दर्द होने की शिकायत की। परिजन उसे इलाज कराने अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने घर में ही अचानक दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में मंझला था। बाद में परिजनों ने राज कुमार के शव को नम आंखों से मिट्टी दी। इधर, युवक राजकुमार की हुई असामयिक मौत से मां देवंती देवी समेत अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.