Latehar News: हाथी ने घर तोड़कर अनाज किया चट,फसलों को भी किया बर्बाद
लातेहार, सितम्बर 2 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ वन क्षेत्र के झाबर पंचायत के कोमर गांव के कुशी टोला, पारनदी में जंगली हाथी ने बीती रात एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं घर में रखे अनाज को भी खा गया।
घटना का विवरण इस दौरान घर में सो रहे बिफा उरांव ,उनकी पत्नी और बच्चे किसी तरह घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताया जाता है कि देर रात हाथी ने बिफा उरांव के घर को तोड़ने का प्रयास किया। घर टूटने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घबराकर बाहर निकल गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों के पहुंचने तक हाथी घर में रखे खाद्यान्न को खा चुका था। इसके बाद हाथी ने घर के समीप लगी मक्का की फसलों को भी रौंदकर व खाकर बर्बाद कर दिया। हाथी के इस उत्पात से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में भी दहशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.