Latehar News: हाईवा से 11 टायर, रिम,दो बैट्री व डीजल की चोरी
लातेहार, अगस्त 16 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज एनएच 22 स्थित जोगियाडीह गांव के गुरुपद ऑटोमोबाइल शो रूम के बाहर खड़े अशोक लेलैंड के एक हाईवा वाहन से अज्ञात चोरों ने 11 पीस टायर रिम दो बैट्री और डीजल चोरी कर लिया। घटना 15 अगस्त की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा वाहन को प्रचार एवं डेमो के उद्देश्य से बालूमाथ लाया गया था और उसे गुरुपद ऑटोमोबाइल शो रूम के बाहर खड़ा किया गया था। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने वाहन को निशाना बनाते हुए उसके 11 टायर रिम समेत खोल लिए। इसके अलावा वाहन की दो बैट्रियां और डीजल भी चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शो रूम प्रबंधन ने इसकी सूचना बालूमाथ थाना पुलिस को दी। शो रूम के सेल्स मैनेजर शिशिर कुमार सिंह ने मामले को लेकर बालूमाथ थाना में लिखित शिकायत दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.