Latehar News: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार घायल, एक घंटे तक जाम रहा बालूमाथ चतरा मार्ग
लातेहार, अक्टूबर 12 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पहली घटना बालूमाथ चतरा मुख्य मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप हुई,जहां हाइवा की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घायल की पहचान मासियातू गांव निवासी जलेसर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार,वह महावीर मंदिर की ओर से मुरपा मोड़ जा रहे थे। इसी दौरान मकइयाटांड़ की ओर से आ रहे हाइवा वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में वह आंशिक रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवा को सड़क पर खड़ा कर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.