लातेहार, अगस्त 27 -- Latehar News: हाइवा की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत, दो घंटे जाम रहा पांकी- बालूमाथ मार्गसंवाद- 19हाइवा की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत,दो घंटे जाम रहा पांकी- बालूमाथ मार्गबालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ पांकी मुख्य मार्ग पर बालूमाथ के हरिजन टोला के समीप बुधवार देर शाम हाइवा वाहन की चपेट में आने से दो बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पांकी बालूमाथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीण हाइवा वाहन से मारी गई बकरियों के मुआवजे के साथ साथ मुख्य मार्ग पर हाइवा वाहनों के परिचालन पर गति सीमा लगाने तथा तिरपाल ढककर वाहनों का परिचालन कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को...