Latehar News: हल्की बारिश में एनएच-39 पर जलजमाव से राहगीर परेशान , होटल संचालकों पर लापरवाही का आरोप
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर लक्ष्मी होटल एवं गणपति पेट्रोल पंप के समीप जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप लेती जा रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में नगर पंचायत द्वारा उक्त स्थल की सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था बनाई गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.