Latehar News: हरैया ठाकुरबाड़ी में भक्ति की गूंज
लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हरैया स्थित श्री श्री 108 हरैया ठाकुरबाड़ी देवी मंडप में प्रथम वार्षिकोत्सव पर शनिवार से दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना के बाद हरे राम, हरे कृष्ण का अखंड कीर्तन आरंभ हुआ। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मंदिर समिति के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना और लोगों में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजन के दूसरे दिन हवन-पूजन के साथ महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। मौके पर संतोष सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, सुबोध जायसवाल, देवंती देवी, नंदिनी सिंह, प्रिया सिंह, आरएन पांडेय, प्रमोद जायसवाल, कैलाश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.