Latehar News: हरैया ठाकुरबाड़ी का प्रथम वार्षिकोत्सव आज
लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। हरैया स्थित श्री श्री 108 श्री ठाकुरबाड़ी देवी मंडप के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में शुक्रवार को मंदिर समिति ने बैठक कर वार्षिकोत्सव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की। सर्वसम्मति से विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और अखंड हरिकीर्तन का आयोजन करने का निर्णय लिया। मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं व धर्मप्रेमियों से आयोजन में हिस्सा लेने सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पूजा-अर्चना की व्यवस्था तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गोपालगंज बाजार स्थित देवी मंदिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.