Latehar News: हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी व्रत 14 को
लातेहार, सितम्बर 13 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। सुहागिनों का हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी व्रत आज है। इसदिन सुहागन महिलाएँ निर्जला उपवास रख परंपरागत तरीके से भगवान भोलेनाथ और मॉं पार्वती की पूजा और अपने पति के दीर्घायु होने तथा सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालु मंदिरों में सिद्धिविनायक बप्पा गणपति मोरया की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मंदिरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर काफी आकर्षक ढंग से सजाया है। वहीं रविवार को कई सुहागिन महिलाओं को तीज व्रत को लेकर पूजन-सामग्रियों की खरीदारी करते देखा गया। नतीजतन दोनों पर्व एक ही दिन होने से दुकानों और बाजारों में चहलपहल तथा क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। यह भी पढ़ें- आज तृतीया-चतुर्थी के अद्भुत संयोग में होगा हरतालिका तीज व्रत, शाम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.