Latehar News: सड़क निर्माण के लिए इंजीनियर टीम ने की मापी
लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंबेडकर चौक से आदर्शनगर छठ घाट तक बाजार के जर्जर मुख्य सड़क का निर्माण कराने के लिए जिला के इंजीनियरों की टीम ने रविवार को मापी की। एई और जेई की टीम ने सड़क की मापी करते हुए इसका सर्वे भी किया। सड़क के किनारे नाली का भी निर्माण कराने का प्रस्ताव है। इसका शीघ्र डीपीआर भी बनाया जाएगा। बता दे कि हिंदुस्तान अखबार ने इस जर्जर सड़क से लोगो की परेशानी होने के बारे में कई बार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारी इस पर गम्भीर हुए। कांग्रेस के मण्डल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने इंजीनियर टीम से इस जर्जर सड़क का कालीकरण कराने और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग की है। मालूम हो कि अभी यह पीसीसी सड़क है। जिसमे अनगिनत गड्ढे हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.