Latehar News: सड़क दुर्घटना में तीन घायल
लातेहार, जुलाई 5 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा माल्हन-मैकलुस्कीगंज मार्ग पर शनिवार को बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना माल्हन गांव के समीप हुई। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार सुकरा मुंडा, उनकी बहन ललिता देवी और भांजा रूपेश मुंडा इस दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकरा मुंडा बहन और भांजे को लेकर चंदवा से घर माल्हन पंचायत के पुतरीटोला जा रहे थे। इसी दौरान माल्हन गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.