Latehar News: स्वच्छता ही सेवा में सरस्वती विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन
लातेहार, अक्टूबर 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार (टाउन हॉल) में आयोजित स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के 40 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संरक्षक आचार्य सुरेश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं स की छात्रा ज्योति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रश्नमंच प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की यशस्वी रंजना पांडेय ने प्रथम, पल्लवी कुमारी ने द्वितीय और प्रतीक गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय और प्राचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.