लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड की पोखरी कला पंचायत में स्मार्ट मीटर से जुड़े अधिक बिजली बिल और बिना पूर्व सूचना बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों उपभोक्ता सहायक विद्युत अभियंता कार्यालय पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद 50 से अधिक उपभोक्ताओं को 50 हजार रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक के बिजली बिल भेजे गए हैं, जिससे लोग आर्थिक संकट में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बढ़े बिजली बिलों पर सरकार और ऊर्जा निगम को घेराविरोध प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को विभाग ने अधिक बकाया बिल का हवाला देते हुए करीब 50 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिए। इससे भीष...