लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को लातेहार परिसदन पहुंचकर जिले में संचालित विकास एवं खेल योजनाओं की समीक्षा की। परिसदन पहुंचने पर डीसी संदीप कुमार और एसपी कुमार गौरव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री को स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: एमपी हाईस्कूल के खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए बनेगा चेंजिंग रूमखेल सुविधाओं का विस्तार समीक्षा के दौरान मंत्री ने जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए भूसुर पंचायत में प्रमंडल स्तरीय 25 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल का हाई परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के निर्माण में खेल विभाग तकनीकी सहयोग ...