लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में संचालित प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में करीब छह महीने से एमडीएम राशि नहीं मिली है। शिक्षकों को स्कूलों में मध्याह्न भोजन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन की स्थिति चरमरा गई है। हालात इतनी खराब होने लगी है कि कभी भी स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो सकता है। कई शिक्षकों ने बताया कि अप्रैल 2026 से लेकर सितम्बर 2026 तक की मध्याह्न भोजन की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। शिक्षकों पर बिना राशि दिए मध्याह्न भोजन चलाने का विभागीय दबाव भी है,जिस कारण शिक्षक उधार पर लेकर मध्याह्न भोजन किसी तरह चलाने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: 12 से एमडीएम बंदी का दिया अल्टीमेटम कई शिक्षकों ने बताया कि अब राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन ...