Latehar News: सोना साफ करने का झांसा देकर डेढ़ लाख के जेवरात ले उड़े शातिर ठग
लातेहार, अगस्त 8 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित झरीवाटोला में शुक्रवार को दिनदहाड़े सोना-चांदी साफ करने का झांसा देकर दो अज्ञात बदमाश एक सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सुरेश प्रसाद के घर दो अज्ञात युवक हीरो बाइक से पहुंचे। दोनों ने परिवार के सदस्यों से सोना चांदी के आभूषण साफ करने की बात कहीं। विश्वास में लेकर युवकों ने पहले चांदी के आभूषण साफ कर वापस कर दिए। इसके बाद उन्होंने सोने के आभूषण साफ करने की बात कहते हुए गर्म पानी लाने को कहा। परिवार के सदस्य जब गर्म पानी लेने के लिए गए, इसी दौरान दोनों बदमाश सोने के आभूषण लेकर बाइक से फरार हो गए। कुछ देर बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.