Latehar News: सेविकाओं ने कमेटी में बाहरी लोगों को रखने का किया विरोध
लातेहार, जुलाई 26 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने पुराना ब्लॉक परिसर में रविवार को बैठक की। बैठक में सेविकाओं ने कुछ सेविकाओं के द्वारा अलग कमेटी बनाने और उसमे बाहरी लोगों को पद देने पर आपत्ति जताई है। सेविकाओं ने कहा कि सेविका-सहायिकाओं का संगठन केवल उनके हितों और अधिकारों के लिए बना है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को संगठन में पद देने या हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व से गठित समिति ही पूर्ववत कार्य करती रहेगी तथा किसी समानांतर या बाहरी हस्तक्षेप वाली समिति को मान्यता नहीं दी जाएगी। सेविका-सहायिकाओं ने सभी सदस्यों से किसी के बहकावे में नहीं आने और संगठन की गरिमा एवं एकता बनाए रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बखरी नप के वार्ड 25 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.