लातेहार, अगस्त 11 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं का 5 महीने से मानदेय बाकी है। मानदेय का भुगतान नहीं होने से सेविकाओं को काफी परेशानी हो रही है। मानदेय नहीं मिलने से सेविकाओं को काम करने में भी दिक्कत हो रही है। कई सेविकाओं ने बताया कि अप्रैल से सेविकाओं का मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। जब भी विभाग से मानदेय भुगतान की गुहार लगाई जाती है तो आवंटन की कमी बताया जाता है। कब उन्हें मानदेय मिलेगा,यह चिंता सेविकाओं को सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...