लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में केंद्र द्वारा नियोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत संकल्प यात्रा को लेकर सेभाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की।

बैठक की चर्चा बैठक में आगामी 4 अक्टूबर को बेतला एवं पलामू किला में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक मनोज सिंह तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज शामिल हुए। इसके अलावा जिला महामंत्री सह जिला कार्यक्रम संयोजक छोटू राजा, पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक, आईटी सेल के पलामू प्रमंडलीय प्रभा...