Latehar News: सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन भी बच्चों के प्रति सजग दिखे प्रधानाध्यापक
लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ केदारनाथ महतो अपने सेवाकाल के अंतिम दिन भी स्कूली बच्चों के प्रति पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आए। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन तक उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेवाकाल के अंतिम दिन उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों के लिए अपनी ओर से भोजन की भी व्यवस्था कराई। मौके पर रिझू सर, नम्रता कुमारी, निशा कुमारी, भूषण रजक समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि केदारनाथ महतो का कार्यकाल विद्यालय के लिए अविस्मरणीय रहेगा। प्रधानाध्यापक सह डीडीओ के रूप में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, व्यवहार कुशलता और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.