Latehar News: सुबह आठ बजे से शुरू होगी वोटिंग
लातेहार, अगस्त 29 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि।बरवाडीह में व्यवसाई संघ अध्यक्ष के चुनाव के समय में संशोधन किया गया है। अब सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक वोटिंग होगा। चुनाव प्रभारी डब्लू अग्रवाल ने यह जानकारी दी। पहले पूर्वाह्न नौ बजे से लेकर अपराह्न एक बजे तक चुनाव का समय निर्धारित किया गया था। चुनाव प्रभारी डब्लू अग्रवाल ने बताया कि दोनों उम्मीदवार मनोज प्रसाद रंगोली और दीपक राज की सहमति से वोटिंग के समय में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति के लोग गंभीर हैं। इधर व्यवसाई संघ अध्यक्ष के दोनों उम्मीदवार ने दुकानदार मतदाताओं से आखिरी दिन शनिवार की शाम तक जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट देने की उनसे अपील की । यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह पंचायत में संचालित दुकान के दुकानदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.