Latehar News: सीमित संसाधनों के भरोसे जिले में खाद्य सुरक्षा की निगरानी प्रयोगशाला नहीं होने से जांच में देरी
लातेहार, अक्टूबर 30 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग सीमित संसाधनों के सहारे संचालित हो रहा है। विभाग में कर्मचारियों की कमी और जरूरी उपकरणों के अभाव के कारण खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच प्रभावित हो रही है। जिले में जांच प्रयोगशाला नहीं होने से अधिकारियों को खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए रांची भेजने पड़ते हैं। इससे मिलावटखोरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने में परेशानी होती है। वर्तमान में विभाग में दो फूड इंस्पेक्टर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा पर कार्यरत हैं। वहीं, रैपिड एनालिसिस फूड टेस्टिंग किट और फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स जैसे जरूरी संसाधनों का अभाव है। ऐसे में अधिकारियों को दुकानों का निरीक्षण कर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रह करने और उन्हें जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.