लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को महुआडांड़ थाना परिसर में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता महुआडांड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी के पुलिस उपाधीक्षक ने की। इसमें कुसमी, करौंधा और सामरी थाना के थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सूचनाओं के आदान-प्रदान और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने नक्सली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया। इसके अलावा अवैध तस्करी पर रोक लगाने, अपराध नियंत्रण और स...