Latehar News: सिविल सर्जन कार्यालय में नये भवन के कई कमरे पानी सीपेज की समस्या ,गुणवत्ता पर उठे सवाल
लातेहार, अगस्त 20 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के धर्मपुर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय भवन की करीब चार करोड़ रुपये की मरम्मत योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बीते सोमवार और मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद ही कार्यालय के पहले तल्ले का बरामदा और छत पानी से भर गया। वहीं भवन के निचले तल्ले में भी छत से पानी रिसकर गिरता रहा।
सीपेज की समस्या दूसरे तल्ले के कई कमरों के अंदर और बाहर पानी का सीपेज होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों के अनुसार, हल्की बारिश में ही भवन के कई कमरों में पानी जमा हो जाता है। पेटिको और दूसरे तल्ले में भी कई स्थानों पर पानी सीपेज की समस्या बनी हुई है। पानी के कारण बिजली के करंट फैलने की आशंका से भी कर्मचारी चिंतित हैं।
निर्माण कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.