Latehar News: सावन सेवा शिविर को लेकर प्रेस वार्ता आज
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से सावन माह में देवघर के खिजुरिया में आयोजित किए जाने वाले सेवा शिविर की जानकारी देने के लिए आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम की ओर से 19 जुलाई को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे श्री राम वाटिका, लातेहार में होगा। आश्रम के प्रतिनिधि रामनाथ अग्रवाल एवं श्याम अग्रवाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सेवा शिविर की रूपरेखा, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.