Latehar News: सावन में मेहंदी प्रतियोगिता में तनु कुमारी रही प्रथम
लातेहार, अगस्त 22 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बालूमाथ में सावन माह के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कई बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तनु कुमारी ने प्रथम, नेहा कुमारी ने द्वितीय व गीतांजलि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनिकांत पाठक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता और प्रतिभा का विकास होता है। कार्यक्रम में आचार्य दीपक गुप्ता, अनिता देवी, शैलेश सिंह, शिक्षक निर्मल कुमार सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.