लातेहार, जुलाई 21 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी को दूर नही की जा रही है। इसका सीधा असर रोगियों के इलाज पर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सात एमबीबीएस डॉक्टर होना चाहिए था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दिया गया, लेकिन डॉक्टरों को उसके हिसाब से पदस्थापित कर रोगियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था नही की गई। अभी वर्तमान में एक महिला डॉक्टर सहित सिर्फ दो एमबीबीएस डॉक्टर पदस्थापित हैं। ऐसे में रोगियों को किस तरह इलाज होता होगा और कार्यरत सिर्फ दो डॉक्टर को रोगियों को रात दिन इलाज करने में कितनी कठिनाई होती होगी, यह अंदाजा लगाया जा सकता है। बरवाडीह के लोग हमेशा जरूरत के मुताबिक डॉक्टरों की पदस्थापना की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी मांग को एक तरह से नक्कारखाने में डाल ...