लातेहार, सितम्बर 28 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दोपहर तीन बजे तक चला। इसमें इच्छुक एवं योग्य लोगों ने पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल चार लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने आवश्यक जानकारी देते हुए रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित खलखो की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, पांच यूनिट रक्त संग्रहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...