Latehar News: सांसद ने नाला निर्माण के लिए डीसी को लिखा पत्र
लातेहार, जुलाई 18 -- Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह ने बाजार और आसपास में नाला निर्माण और पुराना ब्लॉक में स्थित व्यायाम के जिम सामग्री आपूर्ति के लिए डीसी को पत्र लिखा है। बरवाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार के आवेदन के आलोक में उन्होने लातेहार डीसी को डीएमएफटी फंड से उसके क्रियान्वयन के लिए पत्र लिखा है। पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने यह जानकारी दी और कहा कि बाजार में नाला का निर्माण नही होने से बाजारवासियों को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बाजार में पानी निकासी नहीं होने से परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.