लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: लातेहार,संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में बुधवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) न्यास परिषद की बैठक हुई। बैठक में डीएमएफटी के तहत संचालित, पूर्व में स्वीकृत और प्रस्तावित विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कुल 186 योजनाओं को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इनमें 17 योजनाएं उच्च प्राथमिकता और 169 योजनाएं निम्न प्राथमिकता की शामिल हैं।

बैठक की जानकारी बैठक में सदस्यों को डीएमएफटी के तहत उपलब्ध राशि, सरकार के दिशा-निर्देश और इसके माध्यम से ली जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने बताया कि डीएमएफटी की राशि का उपयोग खनन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों के विकास के लिए किया जान...